फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को भांवत चौराहा के पास स्थित सहारा इंडिया बैंक शाखा के बाहर बरनाहल के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बैंक में जमा किया गया उनका रुपया वापस दिलाया जाए। बताया कि रुपये न मिलने से वह लोग आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के भांवत चौराहा स्थित सहारा इंडिया बैंक की शाखा पर जमा रुपया वापस न मिलने से लोग परेशान हैं। शनिवार को बरनाहल क्षेत्र के कई ग्रामीण महिला व पुरुष बैंक के बाहर पासबुक लेकर पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि पांच साल से मेहनत कर जोड़ी गई पाई पाई उन्होंने बैंक में जमा की। अब बैंक उनका पैसा नहीं लौटा रहा है। किसी की बेटी की शादी है तो कोई बीमार है। अधिकतर ग्रामीण आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन उनका रुपया बैंक द्वारा नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सीमा देवी, किरण, रानी, उषा देवी, उमेश कुमार, सर्वेश कुमार, देवेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, रामकली, मीरा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें