फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीलर की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव भिलौली में राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ ग्रामीण एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण हरिशंकर, करमचंद, राजवीर, धर्मेंद्र सिंह, रतन सिंह, अमन कुमार, शिव शंकर, रामवीर, सरिता, मोनिका, अजीत, पूनम, राधा,ज्योति, रोहित कुमार,आदि ने बताया कि डीलर अजय पाल दिवाकर सरकारी राशन की दुकान को गांव से हटकर दूसरे गांव जमालपुर में खोलकर राशन विपरीत कर रहा है। जबकि सरकारी राशन दुकान गांव में ही प्रस्तावित है। महिलाएं व बच्चे को दूसरे गांव जमालपुर में जाने के लिए तीन किलोमीटर चलना पड़ता है।इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जमालपुर पर पहले से ही दुकान है उसके बावजूद भी राशन डीलर द्वारा गांव के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें