फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या...आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Fri, 18 Apr 2025 10:04 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को खदेड़ा। कई लोगों को हिरासत में भी लिया।
 
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करती भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के विवाद में हुए भोजराज हत्याकांड में डौकी पुलिस की लापरवाही और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने डौकी थाना घेरा और हंगामा करने लगे। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को तितर-बितर किया। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुई कुमरगढ़ में 22 मार्च को जमीन के विवाद में बुजुर्ग भोजराज की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को जानबूझ कर नहीं पकड़ रही है।

बृहस्पतिवार को दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर डौकी थाने पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कही। इसके बाद हंगामा करने लगे। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नही कर रही है। तकरार बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर कर ग्रामीणों को खदेड़ा। भोजराज के बेटे राजकुमार ने बताया कि उन्होंने सियाराम, सत्यप्रकाश, बंटी, शीला देवी, खेमचंद, वीरेंद्र, बुच्ची, प्रवेश, राम प्रसाद, अतर सिंह, रामेश्वर, यश कुमार, मान देवी, हर देवी, ममता, नवल सिंह, समर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

पुलिस ने 23 मार्च को आरोपी सियाराम, बंटी, खेमचंद, राम प्रसाद, शीला देवी, ममता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अन्य को गिरफ्तार नहीं किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाने पर लोग हंगामा कर रहे थे, जिन्हें शांतिपूर्वक हटा दिया गया है। लाठीचार्ज नहीं हुआ था, शांति व्यवस्था में बाधा बने कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें