फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिलराम फीडर पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो28बिलराम फीडर पर आक्रो​शित लोगों को समझाते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत व विद्युत निगम के अ
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव बिरसुआ में शुक्रवार की रात हाईटेंशन लाइन (एचटी लाइन) की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। जबकि परिवार के दो बच्चों समेत चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को बिलराम फीडर पर बालक का शव रखकर हंगामा किया। गांव में घरों के पास से एचटी लाइन हटवाने की मांग की। सदर विधायक व विद्युत निगम के अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए और बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।गांव बिरसुआ में शुक्रवार की रात छत पर खाना खाते समय अशोक (32) पुत्र राजवीर, उसकी पत्नी रेखा (30), बेटी काजल (6),लवी (5), और बेटा शिवम (9) एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शिवम की मौत हो गई। जबकि अशोक, रेखा, काजल और लवी गंभीर रूप से झुलस गए। डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शव को बिलराम फीडर परिसर में रखकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणाें ने फीडर से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवा दी। हंगामे की सूचना पर विद्युत निगम के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने अधिकारियों से घरों के पास से गुजर रही एचटी लाइन को हटवाकर एलटी लाइन लगवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उन्होंने मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। गांव में एचटी लाइन की जगह एलटी लाइन लगवाए जाने को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद ग्रामीण बालक के शव को लेकर गांव चले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें