फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेलवे कर्मियों ने काली पट्टी बांध मांगी पुरानी पेंशन

Sat, 06 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो02कासगंज में एनीपीएस व यूपीएस स्कीम का काली पट्टी बांधकर विरोध करते रेलवे कर्मी ।स्रोत-वि
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शनिवार को एनपीएस और यूपीएस का काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। रेलवे कर्मी नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूपीएस के विरोध में शाखा कार्यालय पर एकत्रित हुए । उन्होंने एनपीएस और यूपीएस स्कीम के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य कर किया। शाखा अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि नई पेंशन प्रणाली असुरक्षित और अस्थायी है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य में आर्थिक असुरक्षा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि उन्हें पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन का स्थायी लाभ दिया जाए। इससे सेवानिवृत्ति होने के बाद उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली की मांग पूरी नहीं होने तक कर्मी समय-समय पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस दौरान वीरेंद्र कुमार राय, ओमवीर सिंह , हरिनाथ सिंह यादव, मानपाल सिंह, श्रीराम गुर्जर, चंद्रसेन मौर्य, प्रधान मीणा, गौरव बघेल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें