बरनाहल। मोहल्ला कटरा में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को चोर होने के शक में पकड़ लिया। युवक से पूछताछ करने लगे। गनीमत रही कि तभी सूचना पुलिस आ गई। पुलिस ने पूरा माजरा समझा। इसके बाद बाइक सवारों की तस्दीक की। उनको ठीक पाते हुए वहां से रवाना कर दिया।