मैनपुरी। समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 अभियान के तहत मंगलवार को संवाद कार्यक्रम सुदिति ग्लोबल एकेडमी में हुआ। इसमें नागरिकों से सुझाव मांगे गए।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए आम नागरिकों के विचार महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसानों, कृषि उत्पादन श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों और पॉलीहाउस के मालिकों से अपने सुझाव क्यूआर कोड या वेबसाइट के माध्यम से भेजने का आग्रह किया।
वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजय कुमार कनौजिया और सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता लोक निर्माण आरबीके राकेश ने भी विचार व्यक्त किए। सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. अजय कुमार सक्सेना ने किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक, डीएपी, यूरिया, पोटाश का संतुलित मात्रा में प्रयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. राम मोहन, डा. कुसुम मोहन, लव मोहन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद