फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पथरी के दवा लेने आए थे कार से, गांव वालों ने समझा बकरी चोर, फिर की जमकर पिटाई

Sun, 11 Sep 2022 03:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं अज्ञात हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के हमले से क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चोर समझकर कार सवारों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा। ग्रामीणों ने चारों युवकों के कपड़े भी फाड़ दिए और कार में तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिए। युवकों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद युवक अपने गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चार नामजद सहित 24 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नैगवां खिरिया निवासी अश्वनी चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि वह अपने मामा को पथरी की दवाई दिलाने कन्नौज के श्रृंगीरामपुर के पास बढ़ौरा गांव गए थे। शुक्रवार रात 11 बजे वह ईको कार से सहारा गांव से होकर निकल रहे थे। हुसैनपुर ग्रामसभा के सहारा गांव के पास उन्हें सड़क पर लकड़ी की पिंडी रखी मिली, इस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली। इसी बीच कई ग्रामीणों ने लाठी डंडों, असलाह व धारधार हथियारों के बल हमला कर दिया। अश्वनी के साथ कार में मौजूद समरजीत सिंह, दीपक चौहान, जीतू को कार से खींचकर जमकर पीटा। इस दौरान युवकों के कपड़े फाड़ दिए गए।

 ग्रामीणों ने बकरी चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार में तोड़फोड़ की। इससे उसके शीशे टूट गए। अश्वनी व उनके साथी किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। रात में पुलिस को घटना की जानकारी दी।शनिवार सुबह 10 बजे नैगवां गांव के एक सैकड़ा ग्रामीण पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। नैगवां प्रधान संजीव चौहान, चौराईपुर प्रधान सहदेव सिंह चौहान व हरचंदपुर के पूर्व प्रधान सुखदेव तोमर ने थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह से आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अश्वनी की तहरीर पर पुलिस ने मनोज, ओमवीर, देवेंद्र, पंजाब अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पिटाई के दौरान गिर गई अंगूठी-जंजीर

पिटाई का शिकार हुए युवकों ने आरोप लगाया कि हमला के दौरान उनके रुपये, सोने की अंगूठी, जंजीर मौके पर ही गिर गई। इसे हमला करने वाले उठा ले गए हैं। 

बकरी चोरी का आरोप 

पिटाई का शिकार हुए युवकों का कहना है कि हमलावरों ने उन पर बकरी चोरी करने के लिए गांव में आने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इस बात को नहीं मान रही है। पुलिस झगड़े के बीच अन्य वजह मान रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्पष्ट होगा कि कार सवारों पर हमला क्यों किया गया। 

रिपोर्ट हुई दर्ज

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं अज्ञात हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। कार सवारों पर हमला क्यों कि इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें