फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी की ससुराल पहुंचे पिता-पुत्र को ग्रामीणों ने पीटा

Sat, 25 Mar 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के पचलाना में बेटी की ससुराल पहुंचे पिता-पुत्र की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर बेटी की भी पिटाई की गई। मामले में गांव के चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरेेपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पचलाना गांव निवासी प्रीती पत्नी बबलू की 22 मार्च को कहासुनी गांव के ही वीरेश, कालू, भोले रूबी से हो गई थी। उसका पति बाहर रहता है। उसने अपने मायके पिता रामनिवास को मामले की जानकारी दी। इस पर पिता रामनिवास और भाई सुनील उसके घर पहुंवे। दोनों ही प्रीती से बात कर रहे थे। तभी आरोपी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और पिता-पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव को गई प्रीती को भी आरोपियों ने पिटाई कर घायल कर दिया। चीख पुकार अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले की तहरीर प्रीती ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें