फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैलों के हमले से ग्रामीण की मौत

Sun, 01 Sep 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव बढ़ोला में दो बैलों ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से उसके परिवार में चीत्कार के साथ माहौल गमगीन हो चला है।
विज्ञापन

बढोला गांव निवासी जतीश रविवार को दो बैल खरीदे थे। जिन्हें वह अपने घर के मवेशीखाने में खूंटे से बांधने जा रहा था। बताया जाता है इस दौरान दोनों बैलों ने जतीश पर हमला कर दिया और रस्सी छुड़ाकर दोनों राजा रिजोला गांव की ओर भागे। रास्ते में दोनों बैलों ने सुरेश सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में सुरेश सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। सुरेश सिंह को परिवार के सदस्य आनन फानन में उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां चिकित्सक ने सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें