कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के मुरादनगर गांव में बीती रात एक ग्रामीण सोते समय चारपाई से गिर गया। इस दौरान ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीण चंद्रपाल (50) शनिवार को रात ज्यादा गर्मी होने की वजह से अपने घर पर छत पर सो रहा था। रात को सोते समय वह अचानक चारपाई से नीचे गिर गया। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोटें आई। घायल व्यक्ति ने मदद के लिए परिवार के सदस्यों को आवाज लगाई। आवाज सुनकर परिजन जब छत पर पहुंचे और उसे खून से लतपथ देख घबरा गए। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।