फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर भाई-बहन को पीटा, तीन नामजद

Mon, 19 Jun 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला पट्टी गांव निवासी बहन-भाई को विरोधियों ने घर में घुसकर बुरी तरह से पीटा। इस घटना के बाबत घायलों के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश कर रही। नगला पट्टी गांव निवासी सपना और रमाकांत बीते 16 जून की रात घर में अकेले थे। उसी समय गांव के निवासी वीरपाल, प्रेम किशोर, लॉकी उनके घर में घुस आए। साथ ही दोनों के साथ गाली गलौज करने लगे। भाई-बहन के विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से घायल भाई बहन के चीख मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचने लगे। इस पर आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पिता मानपाल के घर आने पर दोनों ने उन्हें घटना से अवगत कराया। इस पर पिता थाने पहुंचकर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें