फतेहाबाद फोटो। फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में बारिश के कारण गिरी दीवार
- फोटो : Archive
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान ग्राम प्रधान छदामी लाल के घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ लगा टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार गिरने के दौरान रास्ते से कुछ बच्चे गुजर रहे थे। गनीमत रही कि बच्चे दीवार के मलबे की चपेट में नहीं आए और बड़ा हादसा टल गया।