फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा की अलीगंज तहसील के आठ गांव कासगंज की पटियाली तहसील का होंगे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। एटा जिले की अलीगंज तहसील के आठ गांव को कासगंज की पटियाली तहसील में शामिल करने की तैयारी चल रही है। अलीगंज तहसील प्रशासन से आख्या मांग ली गई है। इस संबंध में शासन को अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन

आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ अनुभाग-9 ने पत्र भेजकर एटा जिला प्रशासन की अलीगंज तहसील से आठ गांव का ब्योरा मांगा था। इसमें गांव और अलीगंज तहसील मुख्यालय की दूरी, विकासखंड से दूरी आदि शामिल है। तहसील पटियाली और थाने की दूरी का आकलन रिपोर्ट भी मांगी गई। अलीगंज तहसील प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर पिछले माह शासन को भेज दी है। अब ग्रामीण राजस्व परिषद के अंतिम आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ये हैं आठ गांव
अलीगंज तहसील के गांव गढ़ी मदसुआ, लाल गढ़ी, जागपुरा, जवाहर नगर, पुरसारी आठ विस्वा, पुरसारी बारह विस्वा, नगला मल्ले व गनपतिपुर हैं, जिन्हें कासगंज की पटियाली तहसील में शामिल करने की योजना है। इनकी दूरी तहसील मुख्यालय से 30 से 32 किलोमीटर है। जबकि विकासखंड जैथरा मुख्यालय से इन गांवों की दूरी 14 से 16 किलोमीटर तक है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद लेगी निर्णय
- अलीगंज तहसील प्रशासन आठ गांव में पटियाली में शामिल करने की संस्तुति कर चुका है। यह संस्तुति राजस्व परिषद को भेजी गई है। राजस्व परिषद इस संबंध में रिपोर्ट का अध्ययन करके निर्णय लेगी।
विज्ञापन

- तिमराज सिंह, तहसीलदार पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें