फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काउंटी क्रिकेट में गरज रहा विकास का बल्ला, बने नंबर वन

Fri, 09 Oct 2026 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विकास सिकरवार
विज्ञापन
आगरा। जिले के क्रिकेटर विकास सिकरवार का बल्ला जाम्बिया की राजधानी लुसाका में खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट में लगातार गरज रहा है। लोटस क्लब और सीपीएस क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में विकास ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने टीम को छह ओवर में ही जीत दिला दी।
विज्ञापन

लोटस क्लब ने मुकाबले में 101 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीपीएस क्लब की टीम को विकास ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने 17 गेंदों में 53 रन ठोके। उनकी विस्फोटक पारी से टीम ने महज छह ओवर में 101 रन बना लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वह प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नंबर एक पर चल रहे हैं। आगरा के क्रिकेट कोच प्रवीण कुमार ने कहा कि विकास जिस तरह लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह उनके आत्मविश्वास का परिणाम है। वह दबाव में भी अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें