फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी परिसर को बनाया गया छावनी

विज्ञापन
06एमएनपी-07-दीवानी में तैनात एसओजी टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश के टॉप मोस्ट वांटेड अपराधी कानपुर के विकास दुबे की तलाश में जिले में भी चौकसी बढ़ाई गई है। अदालत में हाजिर होने की आशंका के चलते दीवानी परिसर को छावनी बना दिया गया। वाहनों की सघन तलाशी के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी कानपुर निवासी विकास दुबे को लेकर जिले में चौकसी बढ़ाई गई है। सोमवार की सुबह अदालत खुलते ही दीवानी को छावनी बना दिया गया। दीवानी के दोनों गेटों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खुफिया विभाग और स्वाट टीम केे सदस्य भी सुबह से ही दीवानी पहुंच गए। पुलिस ने दीवानी में जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई। बाइकों सहित चार पहिया वाहनों से दीवानी पहुंचे लोगों के चेहरे खुलवाकर चेक किए गए। दीवानी में जाने वाले वाहनों में सवार लोगों से सघन पूछताछ के बाद ही अंदर जाने दिया गया। दीवानी के गेट पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को तलाशी केे बाद ही अंदर जाने दिया गया। बाहरी लोगों के दीवानी परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगाकर अधिकांश वादकारियों को गेट से ही लौटा दिया गया।
एसपी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश
सोमवार को दोपहर बाद एसपी अजय कुमार पांडेय दीवानी पहुंचे। एसपी ने दीवानी के मुख्य गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों से पूछताछ करने के बाद उनको चौकसी बरतने और तलाशी के बाद दीवानी में वाहनों को जाने देने के निर्देश दिए। दीवानी के दूसरे गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें