फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव को सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
शहर में मास्क लगाने के निर्देश देते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने रविवार दोपहर क्रिश्चियन तिराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक पैदल भ्रमण किया। बिना मास्क लगाए गुजर रहे लोगों को मास्क लगाने की हिदायत देकर कहा कोरोना संक्रमण से बचाव को सतर्कता जरूरी है। मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना ही बचाव का बेहतर उपाय है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कोरोना संक्रमण एक बार फिर पैर पसारने लगा है। इसमें लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। दो गज की दूरी के साथ मास्क का प्रयोग करें। बार-बार साबुन, पानी, सैनिटाइजर से हाथ साफ करें। दुकानदारों से कहा दुकान के सामने मजबूत बैरिकेडिंग करें। जिससे ग्राहक सरफेस, काउंटर को न छू सके। दुकानदार स्वयं मास्क का प्रयोग करके ग्राहकों को भी मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक दूरी का पालन कराएं। जो ग्राहक मास्क का प्रयोग न करे उसे सामान की बिक्री नहीं करें।
डीएम ने कहा अभी भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। किसी भी स्थान पर एक समय पर पंाच से अधिक लोग एकत्र न हों। मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करें। सतर्कता बरतने से ही संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

तीन दिन तक दुकान बंद रखने के निर्देश
डीएम ने रोडवेज बस स्टैंड के पास तीन दुकानों पर दुकानदारों और ग्राहकों के मास्क का प्रयोग नहीं करने पर तीन दिन तक तीनों दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा जो दुकानदार गाइड लाइन का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी में संक्रमण के लक्षण दिखें तो तत्काल सीएमओ कार्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 0567-2240251 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें