फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से सड़कों पर तालाब का नजारा

Fri, 04 Jul 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में बारिश के बाद सोरों गेट आंबेडकर पार्क के सामने हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते लोग । - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कासगंज। मौसम ने शुक्रवार को दोपहर में फिर करवट बदली। दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इससे सड़कें ताल तलैया बन गई। बारिश बंद होने के बाद भी बाजार की सड़कों पर पानी भरा रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब तीन बजे गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश होने से बाजार की सड़कों, गली-मुहल्लों में पानी भरने लगा। सोरों गेट, बिलराम गेट, गांधी मूर्ति, प्रभुपार्क, गंगेश्वर कॉलोनी, पंखावाला बाग सहित अन्य इलाकों में जलभराव हो गया। सोरो गेट पर ज्यादा पानी भरने से कई वाहन बंद होकर खराब हो गए। चालक बमुश्किल वाहन को पानी के बीच खींचकर ले गए।शाम करीब पांच बजे के बाद बारिश थमी तब तक सड़कों पर काफी पानी जमा हो गया। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश थमने के लगभग एक घंटे बाद पानी की निकासी हो पाई। सोराेंजी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज बारिश होने से पटरी दुकानदार को दिक्कतें हुई। बारिश होते ही उन्होंने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। दो घंटे तक बारिश होती रही। फिर सड़कों पर पानी जमा होने से वे फिर से अपना सामान नहीं लगा सके। सुबह से ही मौसम में काफी उमस हो गई। न्यूनतम पारा 28 डिग्री रहा। जबकि दोपहर 2 बजे अधिकतम पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लोग बेहाल होने लगे, लेकिन बारिश होने के बाद पारे में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को राहत मिल गई। मोहनपुरा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. बृज विकास सिंह ने बताया कि शनिवार को भी अच्छी बारिश हो सकती है। इससे पारे में गिरावट आएगी। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें