फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
भाजपा नेत्री द्वारा फेसबुक पर डाली गई पोस्ट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री ने सदर विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर इस संबंध में पोस्ट शेयर की है। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

भाजपा बृज क्षेत्र महिला मोर्चा की मंत्री सीमा चौहान ने शनिवार रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की। इस में उन्होंने लिखा है कि 17 अक्तूबर को मुझे मैनपुरी के सदर से सपा विधायक राजकुमार यादव ने जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान सहित अन्य नेताओं को मामले की जानकारी दी है। हालांकि इस संबंध में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
सदर विधायक राजकुमार यादव राजू ने बताया कि यह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सिर्फ एक चुनावी हथकंडा है। चुनाव का समय नजदीक आ चुका है, छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सीमा चौहान पर कोई सबूत है तो वह पेश करें। हमने एक मामले में फोन करके पीड़ित पक्ष की बात रखी थी। उधर सीमा चौहान ने बतया कि विधायक ने मुझे जान से मारने की धमकी फोन पर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इससे अवगत करा दिया गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस से भी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
शहर के मोहल्ला यादवनगर में 12 अक्तूबर को दो परिवारों में विवाद हो गया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने में बिठा लिया था। यहां सीमा चौहान ने इनके बीच समझौता कराया। इसके बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया। इसी मामले में सदर विधायक एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि सीमा चौहान के इशारे पर मारपीट का शिकार परिवार को पुलिस ने महिलाओं सहित थाने में बिठाए रखा। बाद में दबाव बनाकर समझौता करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें