फोटो ABCD 3 हर्ष फायरिंग करते युवक स्रोत वीडीओ ग्रेव
- फोटो : Samvad
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के नगला हाजी गांव में हर्ष फायरिंग करते तीन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कई लोग खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को वायरल हुए इन वीडियो को नगला हाजी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आए हैं। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो ABCD 3 हर्ष फायरिंग करते युवक स्रोत वीडीओ ग्रेव- फोटो : Samvad