फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस प्रमाण पत्र के नाम पर हास्पीटल अटेंडेंट ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे चिकित्सालय में फिटनेस सर्टिफिकेट और सिक लीव के नाम पर हॉस्पिटल असिस्टेंट द्वारा चतुर्थ श्रेणी रेल कर्मचारी से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। कर्मचारी पैर में फ्रैक्चर होने के कारण तीन माह से अवकाश पर था। नगर के कच्चा टूंडला निवासी शिवमूर्ति पुत्र एदल सिंह रेलवे में खलासी (हेल्पर) के पद पर कार्यरत है। तीन माह पूर्व उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके चलते वह तीन माह के अवकाश पर था। ठीक होने के बाद विगत रविवार वह ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले रेलवे चिकित्सालय से फिटनेस प्रमाण-पत्र लेने गया तो उससे सुविधा शुल्क की मांग की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत हॉस्पिटल असिस्टेंट महबूब ने उनसे प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की। न देने पर प्रमाण-पत्र न देने की बात कही। आरोप है कि उसने चार हजार टुकड़ों में दे दिए। इसके बावजूद उसने उसे सर्टिफिकेट नहीं दिया। इस दौरान अन्य कर्मचारी ने उसकी वीडियो बना ली। इसके साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में रेल महाप्रबंधक, रेलमंत्री को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें