फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए इस अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल

Wed, 21 Mar 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी में एटा के अलीगंज के खंड विकास अधिकारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में खंड विकास अधिकारी एक रोजगार सेवक से नौकरी बचाने को लेकर रुपये लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में खंड विकास अधिकारी अलीगंज भगवान दास कहते नजर आ रहे हैं कि मैं इस तरह की बात फोन पर नहीं करता हूं। 
इसके बाद मेज के दूसरी ओर बैठा व्यक्ति खंड विकास अधिकारी को रुपये देता है और उन रुपयों को खंड विकास अधिकारी उठाकर अपनी जेब में रख लेते हैं। 
विज्ञापन

इसके बाद बीडीओ रोजगार सेवक को आश्वासन देते हैं कि उनके यहां से एक कवरिंग पत्र चला जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ है लेकिन टेबिल में 30 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। 

बता दें कि अब से पहले भी खंड विकास अधिकारी पर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों से रुपये लिए जाने के आरोप लगते रहे हैं। रोजगार सेवक मनरेगा कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई थी। 

इसको लेकर बीडीओ ने रुपयों की मांग की थी। वहीं बीडीओ भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि वीडियो में दिखाए गए पैसे नहीं मेरा रुमाल है, जिसे मैंने अपनी जेब में रखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें