सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव लोंगपुर गांव में एक युवक का नाजायज देशी रायफल के साथ वीडियो वायरल हुआ है। जिसे पुलिस ने संज्ञान में लेकर युवक के बारे में जांच पड़ताल शुरु की हैं। गांव का एक युवक देशी रायफल के साथ गांव में एक बुजुर्ग से बातचीत कर रहा था। इसी बीच किसी ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब यह वीडियो वायरल होते हुए पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के द्वारा इस वीडियो को संज्ञान में लिया गया।
वीडियो के बारे में जांच पड़ताल शुरु की गई हैं कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौन हैं। वह बुजुर्ग से किस संबंध में बातचीत कर रहा है। पूरा मामला क्या हैं, इसके लिए भी पुलिस ने छानबीन शुरु की हैं। पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए गांव तक पहुंचकर युवक के बारे में जानकारी करना शुरु कर दिया है, जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।