बेवर। थाने में 27 अक्तूबर को पकड़ कर लाए गए वारंटी ने मोबाइल से हथकड़ी के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दी। रील वायरल होने के बाद बेवर पुलिस की किरकिरी हो रही है।
रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बंदी थाने में बैठा था, उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। उसने थाने के अंदर वीडियो बना कर वायरल कर दिया। जानकारी पर पता चला कि 27 अक्तूबर को पुलिस शैलेंद्र निवासी गांव धीरपुर को वारंट में पकड़ कर लाई थी। इस मामले को लेकर सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला का कहना है कि वायरल रील की जांच कराई जा रही है। वारंटी ने गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी। उसके पास मोबाइल कैसे पहुंचा, इसके बारे में भी जांच की जाएगी। हालांकि वायरल वीडियो थाने के अंदर का है या कहीं और का, इसको लेकर अभी तक किसी ने औपचारिक पुष्टि नहीं की है।