फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में झाड़ू लगा रहे छात्र का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय में झाडू़ लगाते एक छात्र का वीडियो वायरल हुआ। तो शिक्षा विभाग पर तरह तरह के सवाल उठ रहे है। वायरल वीडियो कंपोजिट विद्यालय नाहिली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड घिरोर के कंपोजिट विद्यालय नाहिली के एक छात्र का झाड़ू लगाते समय किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। लोगों का कहना है। कि नाहिली गांव का छात्र हैप्पी है। वह वीडियो में युवक द्वारा पूछने पर छात्र कह रहा है कि झाड़ू रोज बच्चे ही लगाते हैं। जिस स्कूल में शिक्षकों को सरकार या विभाग की तरफ से उच्च कार्य करने पर प्रमाणपत्र भी मिल चुके हो। वहां शिक्षा के लिए जाने बाले छात्र झाड़ू लगाकर पढ़ रहे हैं। बीईओ सुमित कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। छात्र किस विद्यालय का है इसकी जांच की जा रही है। संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें