फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस के हमले में बालक हुआ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। परिषदीय स्कूल में बंधी भैंस ने तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजन ने विद्यालय स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी भाजपा नेता पिंकू सिकरवार का तीन वर्षीय भतीजा सूर्या बृहस्पतिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय अजीजपुर में पढ़ने गया था। पिंकू का आरोप है कि प्यास लगने पर भतीजा विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया। वहां बंधी भैंस ने बच्चे पर हमला कर दिया। भैंस का सींग बच्चे के गले पर लगा जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि बच्चे पर भैंस ने हमला नहीं किया है। पानी पीते समय नल से उसे चोट लगी है।
विज्ञापन

पिंकू सिकरवार ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग परिषद स्कूल परिसर में अपनी मवेशी बांधते हैं। विद्यालय स्टॉफ रोक टोक नहीं करता है। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मवेशी अन्य बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें