फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक को दरोगा ने ठीक से समझाया: तीखी नोकझोंक का वीडियो आया सामने, पैरवी के लिए पहुंचे थे थाने

Wed, 05 Apr 2023 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में भाजपा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। विधायक किसी पैरवी के लिए थाने पहुंचे थे। लेकिन दरोगा उनकी बात मानने को तैयार नहीं थे। किसी ने इसकी वीडियो बना लिया। जो सामने आया है। 
विज्ञापन
राज्यमंत्री और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पूर्व राज्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक और दरोगा के बीच वाद-विवाद का वीडियो सामने आया है। मंत्री साहब किसी मामले की पैरवी के लिए थाना पहुंचे थे। यहां दरोगा ने उनकी बात सुनने की बजाय बहस करने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, जीएस धर्मेश, आगरा कैंट विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूर्व मंत्री व विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश मंगलवार को थाना सदर गए थे। थाने में प्रभारी निरीक्षक नहीं मिले। लाल कुर्ती चौकी के प्रभारी दरोगा बैठे हुए थे। आरोप है कि दरोगा ने माननीय के बुलाने पर आना जरूरी नहीं समझा। विधायक खुद गए तो भी तवज्जो नहीं दी। यह तक कह दिया कि तुम्हारी गुलामी करने के लिए नहीं बैठा हूं। मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

'तुम्हारी गुलामी करने के लिए नहीं बैठा हूं'

विधायक धर्मेश ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस लाइन में एक कार्यकर्ता मिला था। उसने पुलिस केस के बारे में बताया। केस की जानकारी के लिए वह थाना सदर गए थे। थाने के बाहर गाड़ी में बैठे हुए थे। उस समय इंस्पेक्टर नहीं थे। इस पर थाने में खड़े सिपाही से कहा कि जो भी दरोगा हों, उन्हें बुला दें। मगर, सिपाही भी कार्यालय में जाकर बैठ गया। उन्होंने अपने गनर को भेजा। वो गया। उनके बारे में बताया। तब भी कोई नहीं आया।

इस पर वो गाड़ी से उतरकर थाने के कार्यालय में गए। कार्यालय में लाल कुर्ती चौकी प्रभारी मुकेश कुमार बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कि दो बार बुलाने पर भी क्यों नहीं आए। इस पर दरोगा भड़क गए। कहा कि तुम्हारी गुलामी करने के लिए नहीं बैठा हूं। इसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस पर वह बाहर चले गए। मामले की जानकारी विधायक ने पुलिस आयुक्त को दी। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वीडियो हुआ वायरल

विधायक और दरोगा के बीच बातचीत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें विधायक फोन पर बात कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी से दरोगा की शिकायत कर रहे हैं। इसमें विधायक कह रहे हैं कि वरना बताओ क्या बोलें। दरोगा कह रहे हैं कि हमने आपको आते हुए देखा ही नहीं। विधायक कहते हैं कि आपने देखा था। गनर ने भी बताया। दरोगा कहते हैं कि मैं बयान लिख रहा। आपको जो दबाव बनाना है। बना लीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें