मैनपुरी। मोहल्ला कटरा में मंगलवार को एक धार्मिक वीडियो प्रसारित करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी राशिद में मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो वायरल किया था। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लिए कुछ लोगों से वह विवाद करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग में चालान करके एसडीएम न्यायालय में पेश किया। वहां से राशिद को जेल भेजा गया है। संवाद