फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: किडनी निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराएगा होमगार्ड, अलीगढ़ के चिकित्सक पर लगाया है आरोप

Sat, 12 Nov 2022 02:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पीड़ित होमगार्ड ने पथरी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि वह सीटी स्कैन कराने के बाद इस मामले में केस दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
होमगार्ड सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में पथरी का ऑपरेशन कराने के दौरान चिकित्सक पर किडनी निकालने का आरोप लगाने वाला होमगार्ड चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगा। होमगार्ड ने बताया कि वह जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन से अपना परीक्षण कराने के बाद चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

 
पीड़ित होमगार्ड सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को किडनी निकाले जाने का सनसनीखेज आरोप अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लगाया था। ऑपरेशन के सात महीने के बाद होमगार्ड को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसने 29 अक्टूबर को पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया था और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी दिखाई नहीं दी। 

जब इस बात की जानकारी हुई तो वह घबरा गया। उसने परिवार के लोगों और नजदीकी लोगों को मामले की जानकारी दी। एक दिन पूर्व उसने इस मामले का खुलासा किया। तो बात सामने आई। पीड़ित होमगार्ड ने अभी तक प्रशासन एवं पुलिस किसी को भी लिखित रूप से शिकायत नहीं दी है। जिससे अभी तक कोई कार्रवाई और जांच तय नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें