फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों संग आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित परिवार, सामने आई ये वजह

Tue, 10 Jul 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में गांव के दबंगों से परेशान एक परिवार आत्मदाह के लिए केरोसिन लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। यहां तैनात पुलिसकर्मियों की नजर केरोसिन की कट्टी पर पड़ गई तो पीड़ित परिवार से तुरंत केरोसिन अपने कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मी पीड़ित परिवार को डीएम के समक्ष ले गए। यहां रोते हुए पीड़ितों ने बताया कि गांव के दबंग उनकी जमीन को जबरन अपने खेत में मिला लेते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं।
      
मंगलवार को सुबह 11 बजे फरह के गांव लुहारा का 15 सदस्यीय परिवार डीएम ऑफिस पहुंचा। इसमें वीरवती पत्नी रमन लाल कट्टी में अपने साथ केरोसिन लेकर पहुंची थी। इसे ढक कर ऑफिस के सामने पेड़ के नीचे रख दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जा

इससे पहले यह परिवार कोई हरकत करता, यहां तैनात पुलिस कर्मियों की नजर उस कट्टी पर पड़ गई। तत्काल ही उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। महिला ने बताया कि क्या करें, उनकी जमीन को गांव के दबंग अपने खेत में मिला लेते हैं। 

पहले डीएम से शिकायत की थी तो राजस्व टीम ने 22 जून को कब्जा दिला दिया। लेकिन 23 जून को दबंगों ने फिर उसे अपने खेत में मिला लिया। विरोध किया तो गाली-गलौज, मारपीट और फायर कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया था।
      
पीड़ित परिवार की शिकायत सुनकर डीएम सर्वज्ञराम ने कहा कि जमीन पर कब्जा दिलाएंगे। बुधवार को गांव में राजस्व टीम पहुंचेगी और कब्जा दिलाएगी। वहीं इस मामल में एसएसपी बबलू कुमार ने एसओ फरह को भी इस संदर्भ में निर्देशित किया।     
 
गांव लुहारा में गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वाला दबंग परिवार मंत्री का करीबी है। सहकारिता के चुनाव के दौरान एससी, एसटी एक्ट में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें