फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथालय में दुष्कर्म: महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया आश्रम का निरीक्षण, आपत्तिजनक चीजें मिलीं

Sat, 05 Oct 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आश्रम में जांच करतीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एक अनाथाश्रम में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह और सदस्य निर्मला दीक्षित ने आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनाथ आश्रम में बियर की खाली केन समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं।  
विज्ञापन


उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने अनाथ आश्रम के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रम परिसर की एक दीवार की तरफ उनकी नजर पड़ी तो वो दंग रह गई। यहां बियर की खाली केन पड़ी हुई थीं। इस संबंध में उन्होंने आश्रम के पदाधिकारियों से पूछा तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। 

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि अनाथ आश्रम में रहने वाले लड़के-लड़कियों के मोबाइल फोन भी चेक किए गए हैं। कई के फोन में आपत्तिजनक चैट मिली है। साथ ही कुछ ऐसे बैंक खाते भी मिले हैं, जिनमें दो से तीन हजार तक रकम ट्रांसफर की गई है। सभी की जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने जान देने की कोशिश की थी

आश्रम में पड़ी बियर केन - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला क्षेत्र के एक अनाथालय में रह रही युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। इसका पता गुरुवार दोपहर को चला, जब पीड़िता ने आश्रम की छत से यमुना में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना में युवती घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

13 साल पहले तीन भाई और एक बहन के साथ युवती को कोई अनाथ अश्राम में छोड़ गया था। तब से सभी आश्रम में रह रहे हैं। एक भाई नौकरी भी करता है। बाकी पढ़ते हैं। पीड़ित युवती ने आश्रम में रहने वाले तीन लड़कों पर आरोप लगाया है। आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें