फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तृतीय सांसद खेल स्पर्धा...उपराष्ट्रपति ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, युवाओं को दिया ये संदेश

Wed, 24 Dec 2025 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सांसद खेल स्पर्धा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
मंच पर पहुंचे उपराष्ट्रपति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तृतीय सांसद खेल स्पर्धा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली गई थीं। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि समाज में नशा बड़ी समस्या बनता जा रहा है। युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे राष्ट्र का भी नुकसान है। इससे बचने के लिए खेलकूद बेहतर माध्यम हैं। युवा खेलकूद में भविष्य बनाकर देश के लिए मेडल जीतकर लाएं।

उपराष्ट्रपति ने युवाओं से खेल के प्रति रुझान बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया के अलावा संसाधन विकसित किए हैं। कॉमनवेल्थ खेलकूद कराने जा रहा है, भविष्य में ओलंपिक के आयोजन का सपना भी पूरा होगा।
विज्ञापन


ऐसे में युवा सभी खेलों की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि वे खुद स्कूल समय से खिलाड़ी रहे हैं और इसका जीवन में महत्व भी जानते हैं। खेलकूद सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक, चारित्रिक और राष्ट्र निर्माण के लिए भी जरूरी है। ये अनुशासन, धैर्य, परिश्रम, टीम भावना, सम्मान का भी निर्माण करता है।

ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर कहा कि वर्ष 2016 में दो पदकों से वर्ष 2024 में 6 पदक जीते हैं। इसमें और बेहतर करने के लिए खिलाड़ी खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए जी-जान लगा दें।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें