ट्रक की टक्कर से उल्टी दिशा में घूम गई कार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एनएच-2 पर वाटर वर्क्स के पास शनिवार दोपहर को ट्रक की कार में टक्कर लगने से बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरपी सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि उन्हें कुछ देर बाद ही छुट्टी मिल गई। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने ट्रक और कार को हटवाया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
कुलपति डॉ. आरपी सिंह कालिंदीपुरम कालोनी, मऊ रोड पर रहते हैं। शनिवार दोपहर ढाई बजे वह दिल्ली से घर आ रहे थे। इनोवा कार को चालक चला रहा था। एक्सप्रेसवे होते हुए वाटर वर्क्स पर आए।