फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पल कांड: हिन्दू संगठनों में आक्रोश, हत्यारों को फांसी देने की मांग

Sat, 08 Jun 2019 12:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
थाने का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज के पड़ोसी जनपद में ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या के बाद पूरे जनपद में पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग उठ रही हैं। सोरों में विश्व हिन्दू परिषद ने मासूम बच्ची की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन


कासगंज के सोरों में हत्याकांड के बाद हिंदूवादी संगठनों में उबाल है। एक समुदाय विशेष के युवकों द्वारा बच्ची की हत्याकर शव कूड़े के ढेर मे छिपा दिया गया। क्षत विक्षत शव पुलिस द्वारा कूड़े के ढेर से तीन दिन बाद बरामद किया गया। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने कड़ा रोष जताया है। 

विहिप के नगर अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि प्रदेश में मासूमों के साथ ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विहिप ने बैठक कर दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी की सजा देने की मांग की। इस अवसर पर योगेश महेरे, कृष्णकांत तिवारी, अतुल पाराशर, गौरव गोस्वामी, अर्जुन, शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें