फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कश्मीर में हिंदुओं की हत्या का विरोध, विहिप-बजरंग दल ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Sat, 09 Oct 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

कश्मीर के श्रीनगर में हुई हिंदुओं की हत्याओं से हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। ये संगठन इन घटनाओं का कड़ा विरोध कर रहे हैं। मथुरा में विहिप और बजरंग दल ने शनिवार को इन घटनाओं के विरोध में आतंकवाद का पुतला फूंका। 
विज्ञापन
विहिप ने फूंका आतंकवाद का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने देशव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में आतंकवाद का पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव को सौंपा गया, जिसमें श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा हिंदुओं की हत्या का विरोध दर्ज कराया गया। हिंदूवादी संगठनों ने सरकार से दोषियों को कठोर से कठोर सजा और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। 

विज्ञापन


विहिप के महानगर अध्यक्ष अमित जैन ने बताया कि कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक जैसी घटनाएं शुरू हो गई हैं। आतंकवादी घटनाओं में चुन-चुन कर हिंदुओं की निर्मम हत्या की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। 

एकाएक बढ़ीं हत्याएं की घटनाएं 
महानगर मंत्री चौधरी अजय सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A के हटने के बाद और अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है। संयोजक विकास दीक्षित ने घटनाओं की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि हिंदू समाज पूरी शक्ति से कश्मीरी हिंदू भाइयों के साथ में खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन के दौरान विभाग प्रमुख मुरारी लाल अग्रवाल, विभाग संयोजक विवेक चौधरी, भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट कुलदीप पाठक, सह संयोजक मोहित नोहवार, दीपक, ऋषव गुदेनिया , तुषार सैनी, लोकेश, हिमांशु चौधरी, अमर चौधरी, कृष्णा,  आकाश ठाकुर, डीके राजपूत, रिंकू प्रजापति, राम शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अनुभव,  हिमांशु, जतिन, आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें