फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

Sun, 16 Feb 2020 09:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अवनीश कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में कुसमरा जाने वाले मार्ग पर गांव कूंड़ी के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


गांव छिनकौरा निवासी अवनीश कुमार उर्फ मुनेश यादव (36) किशनी क्षेत्र में कुसमरा स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के सामने रह रहे थे। रविवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। 

बाइक जब बेवर-कुसमरा मार्ग पर गांव कूंड़ी के पास पहुंची, तभी कुसमरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में लिया। अवनीश की मौत के बाद पत्नी व अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। अवनीश के तीन बच्चे 10 वर्षीय पुत्री प्रिया, आठ वर्षीय पुत्र अंश व छह वर्षीय प्रांशू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें