फोटो 2 इरादतनगरतीन साल से पशु चिकित्सा केंद्र पर लटका ताला, झोलाछापों के भरोसे पशुधन का इलाज
- फोटो : Samvad
इरादतनगर। कस्बे में पशुओं के इलाज के लिए बनाया गया पशु चिकित्सा केंद्र पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़ा है। पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं का इलाज निजी और झोलाछाप चिकित्सकों से कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इरादतनगर में करीब दस वर्ष पहले पशु चिकित्सा केंद्र का भवन बनकर तैयार हुआ था। शुरुआत में यहां नियमित पशु चिकित्सक की तैनाती भी की गई थी, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सक की ड्यूटी सैंया में लगा दी गई। इसके बाद इरादतनगर केंद्र पर नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी और करीब तीन साल से केंद्र बंद पड़ा है। पशु चिकित्सक सैंया डॉ. अंकित वर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते इरादतनगर पशु चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक का पद रिक्त है। तैनाती होने के बाद केंद्र पर नियमित रूप से पशु चिकित्सा सेवाएं शुरू करा दी जाएंगी।