फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुका हुआ पानी मच्छर बढ़ाए, मलेरिया-डेंगू की बीमारी लाए

Fri, 02 Oct 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बाह: बाह में संचारी रोग के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्र​शिक्षण और जागरुकता रैली - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बाह। प्रशिक्षण के बाद संचारी रोग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाह पर बृहस्पतिवार को आशा बहनों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का प्रशिक्षण दिया गया। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर संचारी माध्यम से फैलने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया और टीबी रोगियों के लक्षण एवं बचाव को लेकर जागरुकता फैलाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बाद जागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल से लेकर कस्बे की गलियों तक आशा बहनों ने ‘रुका हुआ पानी मच्छर बढ़ाए, मलेरिया-डेंगू की बीमारी लाए....आदि नारे लगाए। इस दौरान बीसीपीएम धीरज सविता, आशा संगनी रजनी, पप्पी, उपासना, आशा, प्रवेश उमा, लवली, सुधा, लता, बबली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें