फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: पैर से बह रहा था खून, ऐसे हाल में मिला पशु चिकित्सक का शव; सहम गए लोग

Sun, 06 Aug 2023 03:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पशु चिकित्सक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। बड़ा सवाल ये भी है कि पशु चिकित्सक ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई। जिस हाल में उनका शव मिला उससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी एक पशु चिकित्सक का शव शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव दुधौना में पेड़ पर लटका मिला। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पेड़ पर लटकी मिली लाश

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव दलपतपुर निवासी रामसेवक (50) पशुओं का इलाज करते थे। शुक्रवार की शाम वह थाना क्षेत्र के गांव दुधौना में एक पशु की जांच के लिए आए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटै। परिजन ने तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। शनिवार की सुबह पंचायत घर के पीछे कंज के पेड़ पर रामसेवक का शव अंगौछा के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दामाद कर बैठा ऐसी गलती: सास ने पकड़ा गला, पत्नी ने डंडे से फोड़ दिया सिर; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन

 

घरवालों ने उठाये ये सवाल

जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक का पुत्र नितिन ने बताया कि पैर में कुछ चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। परिजन की ओर से किसी अनहोनी की आशंका भी व्यक्त की है। थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें