फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 को आगरा आएंगी दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन
आगरा। हाल ही में संन्यास की घोषणा करने वाली दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 25 जनवरी को आगरा आएंगी। वे आगरा में आयोजित ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

वीडियो संदेश में साइना ने कहा कि आगरा जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया के आमंत्रण पर वह ताजनगरी आ रही हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए उत्साह जताया। साथ ही सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील भी की।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव राहुल पालीवाल ने कहा कि साइना नेहवाल का आगरा आगमन जिले के लिए गौरव का क्षण है। उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। संघ के चेयरमैन विनोद शीतलानी ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साइना नेहवाल का आना आयोजन को ऐतिहासिक बना देगा।
विज्ञापन


वहीं आगरा के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी ओनिश खंडेलवाल ने उत्साह जताते हुए कहा कि साइना नेहवाल हमारी प्रेरणा हैं। उन्हें देखना और सुनना युवा खिलाड़ियों के लिए सपने के सच होने जैसा है। इससे हमें प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें