फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल के जैसी मक्का में दिखेंगी कुरान की आयतें

Tue, 07 May 2013 11:41 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल की तरह पवित्र कुरान की आयतें मक्का के हरम शरीफ में दिखाई देंगी। मार्बल पर ताज की तरह उकेरी गईं इन आयतों के पैनल आगरा में ही तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सऊदी अरब सरकार ने आगरा के शिल्पगुरू इकबाल अहमद को हरम शरीफ में लगाने के लिए 160 पैनलों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी है।

ताजनगरी में अब तक 24 पैनल तैयार कर जयपुर में सोने की कोटिंग के बाद सऊदी अरब भेजे जा चुके हैं।

इन्हें हज शुरू होने से पहले ही लगा दिया जाएगा। बाकी का काम करने के लिए 50 पच्चेकारों की टीम दिन-रात लगी हुई है।

आस्ट्रेलियन व्हाईट मार्बल के पैनल पर अफगानिस्तान के नीले लैपिसलैजूरी (लाजवर्त) पत्थर से कुरान के हरुफ बनाए जा रहे हैं।

पैनल पर सूर-ए-मुल्क, सूर-ए-नाजियत और आयतल कुरसी लिखी जा रही है। इनमें 5 मिमी का उभार देकर आयतों को लिखा जा रहा है, जिसके ऊपर जयपुर में सोने की कोटिंग की जाएगी।

तुर्की से आए हैं खाके, मुफ्ती देख रहे गलतियां
अरबी के खाके (कागज पर लिखी आयतें) तुर्की से आई हैं। इन्हीं को पत्थरों पर उकेरा जा रहा है। अरबी भाषा में लिखी जा रही आयतों में कोई गलती न हो जाए, इसलिए मुफ्ती मो. आसिफ काजमी हर दिन पैनलों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिल्पगुरू एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हाजी इकबाल अहमद का कहना है कि ''अल्लाह के घर में मेरी कला पहुंचे, इससे ज्यादा फक्र की बात नहीं हो सकती। यह आगरा और देश के लिए गौरव की बात है। जल्द से जल्द काम पूरा करने की कोशिश है''
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें