फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर के सत्संग में गूंजीं मानस की चौपाइयां-

Sun, 14 Jun 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बटेश्वर दिवाकर धर्म शाला मे भक्ति भजन मे जुटी भीड़
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर स्थित दिवाकर धर्मशाला में शुक्रवार को राम चरित मानस के अखंड पाठ के समापन पर एक दिवसीय आध्यात्मिक भजन सत्संग का भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बाह तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिवाकर समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तों ने एक से बढ़कर एक सुंदर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस आयोजन में पुरुषों के साथ-साथ काफी तादाद में महिलाएं और युवतियां भी मौजूद रहीं। सत्संग के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ यहां सामाजिक चेतना की भी अलख जगाई गई। कार्यक्रम में मौजूद समाज के बुजुर्गों और शिक्षित प्रबुद्ध लोगों ने अपने विचार रखे। उन्होंने दिवाकर समाज के उत्थान, शिक्षा के महत्व और कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के लोगों को वाणी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें