फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन बंद

Mon, 11 Sep 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नहर पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन


-सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुल पर लगा दिया बैरियर



संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। कानपुर ब्रांच पर दन्नाहार स्थित नहर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके चलते वाहनों का एक ओर से आवागमन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पुल पर बैरियर लगा दिया है।

सात वर्ष पहले हुए निर्माण के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में पुल के आसपास गड्ढा हो जाने से धसक गया। इसके चलते पिछले वर्ष बारिश होने के बाद पुल में गड्ढा होने के बाद वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके बाद पुल सही करके आवागमन शुरू करा दिया गया। रविवार की शाम को किसी वाहन के निकालने के बाद वह गड्ढा हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों के आवागवन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वर्ष पहले सड़क चौड़ीकरण होते समय एक पुल का निर्माण हुआ था उसी से आवागमन शुरू किया गया है। लेकिन उस पुल के किनारे भी गड्ढा हो गया है। इससे अनहोनी होने की संभावना है। सड़क निर्माण के समय सड़क पर कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्था ने पुल की एप्रोच के पास सड़क की रोलर से ठीक से कुटाई न होने के कारण पुल के पास मिट्टी में नमी बनी रही। नहर में पानी बढ़ने तथा अधिक बारिश के समय सड़क धस जाती है। इससे वाहन चालकों को अनहोनी का भय बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें