फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए खास व्यवस्था: आगरा के इस प्रमुख बाजार में नहीं मिलेगा वाहनों को प्रवेश, रूट किया गया डायवर्ट

Mon, 06 Nov 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली को देखते यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।  एमजी रोड पर 6 नवंबर और शाहगंज बाजार के लिए 7 नवंबर से डायवर्जन शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
शाहगंज बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली 12 नवंबर को है। एमजी रोड से लेकर पुराने बाजारों में भीड़ अभी से होने लगी है। जाम लग रहा है। यातायात ठीक रहे, पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। एमजी रोड पर 6 नवंबर और शाहगंज बाजार के लिए 7 नवंबर से डायवर्जन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


शाहगंज के लिए चौराहे और तिराहे पर एक-एक हेड कांस्टेबल के साथ दो-दो होमगार्ड रहेंगे। दो शिफ्ट में 16 घंटे तक की ड्यूटी लगाई जाएगी। बाजार में आने वाले ग्राहकों के वाहनों को तहसील में खड़ा कराया जाएगा। एमजी रोड पर भी स्पीड कलर लैब तिराहे से दीवानी तक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। सड़क पर वाहन खड़ा करने पर क्रेन से कार्रवाई की जाएगी।

 

Trending Videos

शाहगंज बाजार के लिए यह व्यवस्था
शाहगंज के बारह खंभा रेलवे फाटक, रूई की मंडी, तहसील, भोगीपुरा, शाहगंज, पंचकुइयां, स्पीड कलर लैब सोरों कटरा, सीओडी तिराहा, पृथ्वीनाथ फाटक के लिए 18 हेड कांस्टेबलों, 36 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई है। दो टीएसआई पर सभी चौराहे और तिराहे की जिम्मेदारी रहेगी। हेड कांस्टेबल और होमगार्ड दो शिफ्ट में डयूटी करेंगे। एक शिफ्ट में एक-एक हेड कांस्टेबल और दो-दो होमगार्ड रहेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक, दूसरी शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रहेगी।
 

 बाजार में नहीं जा सकेंगे तीन-चार पहिया वाहन
- बाहर खंभा रेलवे फाटक से चार पहिया, तीन पहिया वाहन रूई की मंडी चौराहा की ओर नहीं जाएगा।
- रूई की मंडी चौराहे पर यातायात व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।
- तहसील चौराहे से कोई भी चार-तीन पहिया वाहन रूई की मंडी की तरह नहीं जाएगा। सभी वाहन पंचकुइयां से कोठी मीना बाजार होकर जाएंगे।
- भोगीपुरा चौराहे, शाहगंज चौराहे से चार-तीन पहिया वाहन रूई की मंडी-संगीता टाॅकीज मार्ग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- पंचकुइयां चौराहे से कोई भी चार-तीन पहिया वाहन शाहगंज मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- स्पीड कलर लैब चौराहे से शाहगंज, सीओडी तिराहे से भोगीपुरा चौराहे की तरफ तीन-चार पहिया वाहन नहीं जाने देंगे।
- जिस चौराहे पर डायवर्जन की आवश्यकता होगी, वहां पर डायवर्जन किया जाएगा।
- तहसील सदर में वाहनों को पार्क कराया जाएगा।
(यह व्यवस्था 7 नवंबर से 14 तक रहेगी)

 

एमजी रोड पर आज से डायवर्जन
एमजी रोड के स्पीड कलर लैब तिराहा से दीवानी तक के लिए भी डायवर्जन किया गया है। यह 6 नवंबर से 14 नवंबर तक अपराह्न 3 से रात 11 बजे तक रहेगी। स्पीड कलर लैब तिराहा, श्रीराम हाॅस्पिटल तिराहा, सूरसदन तिराहा, आगरा नगर निगम कट, दीवानी गोल चक्कर चौराहा, शाह मार्केट कट पर दो शिफ्ट में दो टीएसआई, 8 हेड कांस्टेबल, 24 होमगार्ड ड्यूटी करेंगे। टीएसआई के साथ दो-दो मुख्य आरक्षी और क्रेन भी रहेगी।

 

एमजी रोड के लिए पार्किंग
नगर निगर परिसर की पार्किंग, सूरसदन की पार्किंग, दीवानी चौराहा के पास अस्थायी पार्किंग रहेगी।

 
विज्ञापन

शोरूमों के बाहर पार्किंग नहीं
एमजी रोड पर बड़ी संख्या में शोरूम हैं। इनके बाहर लोगों के वाहन खड़े होने से जाम लगता है। इसका देखते हुए यातायात पुलिसकर्मी शोरूम संचालकों से वार्ता करेंगे। उनसे ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग उचित जगह पर कराने के लिए बोला जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें