फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आईएसबीटी परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग, चार कारें और तीन ऑटो जल गए...

Wed, 12 Mar 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के आईएसबीटी परिसर में खड़े वाहनों में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम में एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक चार कारें और तीन ऑटो जल गए। 
 
विज्ञापन
आईएसबीटी परिसर में खड़े वाहनों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा आरटीओ ने वाहनों को सीज कर जिन वाहनों को आईएसबीटी परिसर में खड़ा किया, उनमें आग लग गई। ये वाहन धूं-धूंकर जल उठे। आग का लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक तीन ऑटो और चार कारें जलकर नष्ट हो गईं। 
विज्ञापन


आईएसबीटी परिसर में खड़े आरटीओ द्वारा सीज वाहनों में मंगलवार सुबह 7:30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान चार कारें और तीन ऑटो पूरी तरह जल गए। 

हरीपर्वत पुलिस का कहना है कि जलने वाले वाहन पिछले पांच साल से खड़े थे, जो आरटीओ ने सीज किए हैं। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बीड़ी पीकर फेंक दी होगी, जिससे आग लग गई। आग में कोई जनहांनि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें