फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक्सप्रेसवे पर रातभर लाश को कुचलते रहे वाहन, पूरी सड़क पर बिखर गए चीथड़े; देखकर पुलिस के खड़े हो गए रोंगटे

Mon, 15 Jan 2024 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक्सप्रेसवे पर रातभर लाश को वाहन कुचलते रहे। इससे पूरी सड़क पर चीथड़े बिखर गए। देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। 
विज्ञापन
UP: एक्सप्रेसवे पर रातभर लाश को कुचलते रहे वाहन, पूरी सड़क पर बिखर गए चीथड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह किलोमीटर 19 के पास युवक का शव मिला। कोहरे के कारण शव को वाहन रातभर रौंदते रहे। इस वजह से शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर चिपक गया था। पुलिस खुरचकर शव के अवशेष इकट्ठा किए और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। माना जा रहा कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर करीब 40 वर्षीय युवक का शव होने की सूचना मिली। एसीपी गिरीश कुमार व फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पूरी रात शव के ऊपर से वाहनों के गुजरने से शरीर सड़क पर चिपक गया था। पूरे शरीर में हाथ की एक उंगली ही साफ बची है। जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए हैं।

कोहरे के कारण नहीं दिखा शव
यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह ने बताया कि घना कोहरा होने के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जबकि हमारी सुरक्षा गाड़ियां लगातार गश्त करती हैं। कुछ लोगों ने बताया कि युवक को आसपास घूमते कई बार देखा गया था। हालांकि शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें