खेतलीपुरा-भोपेपुरा-उदयपुर कला गांव की उखड़ी पड़ी सड़क में हुए गड्ढे
बाह। खेतलीपुरा-भौपेपुरा-उदयपुर कला गांव को जोड़ने वाली सड़क की बीते 10 साल से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क से आवागमन करने वाली 7 हजार की आबादी परेशान है। उखड़ी पड़ी सड़क पर जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। उखड़ी पड़ी सड़क पर ठोकर लगने से राहगीर गिरकर चुटैल हो जाते हैं। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के टायर फट जाते हैं। सड़क की मरम्मत की मांग करते हुए अजय भदौरिया, दुष्यंत गुर्जर ने कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इससे लोगों में रोष है। क्षेत्र के रहने वाले सत्यवीर भदौरिया, अजय सिंह, विवेक भदौरिया, मानधाती गुर्जर, मोनू गुर्जर आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। संवाद