फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा वाहन चोर गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

- चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहर पाल ने बताया कि मंगलवार की देर रात टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी एटा कुरावली अंडरपास के नीचे एक संदिग्ध बाइक लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया तो संदिग्ध बाइक को मोड़ कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। जांच करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। उस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी है। पूछताछ करने पर वाहन चोर ने बताया कि उक्त बाइक उसने चोरी की थी। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे चला रहा था। मंगलवार को वह बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन चोर ने अपना नाम रवि सिंह निवासी नगला घनी कुरावली बताया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें