फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर का शव बंद मकान में फंदे पर लटका मिला

Wed, 15 Nov 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर का शव बंद मकान में फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन


-पांच दिन से था लापता, परिजन ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। पांच दिन से लापता चल रहे एक किशोर का शव बुधवार की शाम कांशीराम कॉलोनी स्थित एक बंद मकान के कमरे में फंदे पर लटका मिला। बदबू आने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना पुलिस को बुधवार की शाम सूचना मिली कि कांशीराम कॉलोनी के मकान नंबर 27/154 से तेज दुर्गंध आ रही है। लोगों ने बताया कि अंदर कमरे में एक किशोर का शव फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि 13 नवंबर को 17 वर्षीय अंकित कठेरिया निवासी मोहल्ला पथरिया की गुमशुदगी भाई रिशू ने दर्ज कराई थी। अंकित 9 नवंबर को आवश्यक कार्य से शहर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। आवास मृतक के पिता भूरे लाल के नाम है। वह लोग आवास में न रह कर मोहल्ला पथरिया में रह रहे हैं। बंद पड़े घर में किशोर ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक की टीम ने की जांच
कांशीराम कॉलोनी स्थित एक कमरे में गुमशुदा युवक का शव मिलने के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच करने के लिए पहुंची। घटनास्थल से टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। घटनास्थल का फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें