फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के बाद एक घंटे में बाइक को कर देते थे 'पुर्जे-पुर्जे', सरगना सहित तीन चोर गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2019 08:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में 150 से ज्यादा बाइक-स्कूटर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरोह वाहन को चोरी करने के बाद एक घंटे में पुर्जे खोल लेता था। इसके बाद बिक्री कर दी जाती थी। पुलिस ने छह बाइक भी बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने रविवार को यह गिरोह पकड़ा है। गिरोह में सरगना और उसके दो साथी हैं। सदर क्षेत्र में डेढ़ साल के अंदर चोरी की 50 से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इस पर टीम चोरों की तलाश में लगी थी। ताजगंज क्षेत्र से चोरों को पकड़ लिया गया। उनकी निशानदेही पर छह बाइक भी बरामद की गईं। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि डेढ़ साल से शहर में दो पहिया वाहनों की चोरी कर रहे हैं। अब तक 150 बाइक और स्कूटर चोरी कर चुकी हैं। वाहनों को चोरी के बाद छीपीटोला में बिक्री करते थे। वाहनों का लॉक मास्टर की से तोड़ते हैं।
विज्ञापन

 
इसके बाद बाइक और स्कूटर के पुर्जों को एक घंटे में खोल लेते हैं। इसके बाद बोरे में भरकर छीपीटोला में ले जाते हैं। 60 से 70 हजार के वाहन के पुर्जे मात्र पांच से दस हजार तक में बेच देते है। अभी पुलिस गिरोह से वाहन की बरामदगी में लगी है।
 
विज्ञापन

विधायक के घर के पास से गाड़ी चोरी

डिफेंस एस्टेट में घर के बाहर से टाटा सफारी गाड़ी चोरी कर ली गई। पीड़ित ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। नेहा अपार्टमेंट, डिफेंस एस्टेट निवासी देवेंद्र कुमार ने 25 दिसंबर को सफारी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। रात में चोरों ने गाड़ी को चोरी कर लिया। 

26 दिसंबर को घटना की जानकारी हुई। इस पर पुलिस को सूचना दी। घटना से कुछ फुट की दूरी पर ही विधायक डॉ. जीएस धर्मेश का घर भी है। पीड़ित ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। लोगों का कहना था कि गश्त न होने से चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें